सचिवालय



संयुक्त राष्ट्र संघ के नित्य प्रतिदिन के कार्यों को करने के लिए एक सचिवालय है, जिसमें लगभग 10,000 कर्मचारी कार्य करते है। इसका सबसे बड़ा अधिकारी महासचिव या महामंत्री होता है। महासचिव की नियुक्ति सुरक्षा परिषद् के अभिप्रस्ताव पर महासभा द्वारा 5 वर्ष के लिए होती है। इसका मुख्यालय न्यूयॉर्क में स्थित है। उसके कार्य निम्नलिखित है:
  1. यह संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद् का ध्यान ऐसे विषयों की ओर दिलाता है, जिसमे कि उसकी राय में विश्व-शांति के भंग होने की आशंका हो या सुरक्षा पर खतरे की संभावना हो। 
  2. संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यो के संबंध में वह वार्षिक तथा पूरक प्रतिवेदन महासभा में प्रस्तुत करता है।