अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय

अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रधान न्यायिक अंग है। इसका मुख्यालय हेग (नीदरलैंड्स) में है। इसमे 15 न्यायाधीश होते है, जिनका निर्वाचन 9 वर्ष की अवधि के लिए महासभा और सुरक्षा परिषद् के सदस्य करते है। सभी सदस्य राष्ट्रों को, जो अपना कोई विवाद उनके निर्णय के लिए सौपतें है, इसके निर्णय को मानना पड़ता है। इसके अतिरिक्त सुरक्षा परिषद् भी कोई क़ानूनी विवाद इसे सौंप सकती है। महासभा और सुरक्षा परिषद् क़ानूनी प्रश्नों पर इससे परामर्श ले सकती है। राष्ट्र संघ के अन्य अंग तथा विशिष्ट अभिकरण भी महासभा की अनुमति से अपने सीमा क्षेत्र से संबंधित क़ानूनी प्रश्नों पर इससे परामर्श ले सकते है। न्यायलय के सामने लाये गये प्रश्नों पर उपस्थित न्यायाधीशों के बहुमत द्वारा निर्णय लिया जाता है। कम से कम नौ सदस्य उपस्थित रहने आवश्यक है।