अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन

अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना 11 अप्रेल 1919 को वर्सलीज की संधि के आधार पर हुई थी, बाद में 1946 में यह संयुक्त राष्ट्र संघ का एक विशिष्ट अभिकरण बन गया। मजदूरों की अवस्था और रहन-सहन के स्तर में सुधार करना तथा आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा को बढ़ाना भी इसका उद्देश्य है। 1969 में शांति का नोबल पुरस्कार इसी संगठन को प्राप्त हुआ था। इसका मुख्यालय स्विट्जरलैंड स्थित जेनेवा में है।