विश्व स्वास्थ्य संगठन

विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना 7 अप्रेल, 1948 को हुई। इसका मुख्य उद्देश्य है, संसार की सभी जातियों के लोगों के स्वास्थ्य का स्तर उच्चतम बनाना। इसकी सेवाओं में अनेक रोग तथा शिशु स्वास्थ्य, पौष्टिक आहार व वातावरण की सफाई आदि के संबंध में जानकारी कराने के लिए प्रचार कार्य तथा प्रशिक्षण की व्यवस्था बहुत महत्त्वपूर्ण है। इसका मुख्यालय जेनेवा, स्विट्ज़रलैंड में है।