शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति संबंधी संगठन

यूनेस्को की स्थापना 4 नवंबर, 1946 को की गई। इसका उद्देश्य राष्ट्रों के बीच शिक्षा, विज्ञान और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना है जिससे शांति और सुरक्षा की शक्तियों को बल मिले। संयुक्त राष्ट्र संघ के चार्टर में जो घोषणा की गई है कि संसार के सब लोगों को जाति, लिंग, भाषा या धर्म के भेदभाव के बिना मानवीय अधिकार एवं मौलिक स्वतंत्रताएं प्राप्त होगी, इसके प्रति न्याय और विधिवत शासन के प्रति विश्व के लोगों में आदर भाव की वृद्धि करना भी इसका उदेश्य है। यूनेस्को का मुख्यालय पेरिस, फ़्रांस में है।